भाजपा युवा मोर्चा से सुरेन्द्र अवस्थी (सीटू) बने मण्डल अध्यक्ष

सीतापुर –
संदना कस्बा निवासी सुरेन्द्र अवस्थी (सीटू) को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा द्वारा संदना मंडल की कमान सौंपी गयी है।
बताते चले कि कस्बे निवासी सुरेन्द्र अवस्थी (सीटू) को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा द्वारा संदना मंडल की कमान सौंपी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय व कस्बे के लोगो ने शीर्ष नेतृत्व का आभार ब्यक्त करते हुए बधाई दी व मनोनयन पर हर्ष ब्यक्त किया। उन्होंने अपनी बातचीत के दौरान कहा कि उनके जैसे कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंप कर शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी में शामिल कार्यकर्ताओं का भी गौरव बढ़ाया है। सुरेन्द्र अवस्थी ने अपनी बातचीत के दौरान बताया कि भाजपा शासन में माफियाओं को जेल में डालने का काम किया गया है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव में रह रहे गरीब व्यक्तियों को आवास व शौचालय देने का कार्य किया व प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का काम किया है। आने वाले 2022 चुनाव में जिला अध्यक्ष जी के नेतृत्व में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे। मनोनीत होने पर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री विनय सिंह, अनुराग सिंह अभिषेक पांडे, अभिषेक त्रिपाठी, विमल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भास्कर मिश्रा, रणविजय सिंह ‘सोनू’, बीरेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज पांडे, सानू शुक्ला, शुभम सिंह, राहुल सिंह सहित क्षेत्रीय लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।