पूर्व मंत्री ने किया कई गांवों में जनसम्पर्क

सन्दना/सीतापुर
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी ने शुक्रवार को मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के सन्दना, अनोगी, गुजरेहटा, सरोसा पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। समाजवादी पार्टी की नीतियों व कार्यों के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की हितैषी सिर्फ सपा ही हो सकती है। वर्तमान समय में महंगाई के चलते आम नागरिक पूरी तरह परेशान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी की भलाई नही सोंच रही है। इस सरकार ने जनता को जुमलेबाजी से लोगो को बस ठगने का काम किया है। जनता अब भाजपा सरकार से उब गयी है।

पूर्व मंत्री ने बुजुर्गों, महिलाओं, नौजवानों और किसानों से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील करते हुए सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। समाजवादी पेंशन और युवाओं को लैपटॉप देकर नई तकनीक से जोड़ने का काम अखिलेश यादव ने किया था लेकिन प्रदेश की मौजूदा सरकार किसानों को खाद उपलब्ध कराने में भी असफल रही, आवारा गौवंश किसानों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन चुके हैं जबकि गौशालाओं के नाम पर शासन सत्ता में बैठे लोग हर महीने लाखों रुपए हड़प रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है महिलाओं के साथ अपराध बढ़े हैं लेकिन पुलिस सरकार के इशारों पर काम कर रही हैं।

इस दौरान प्रदीप राजवंशी, अनूप राजवंशी, पंकज रावत, वैभव तिवारी, मनोज यादव, जयकरन राजवंशी, रजनीश राणा, मोहित सिंह, नरेंद्र राजवंशी, विजय सभासद, ज्ञानू सिंह, प्रवीण सिंह, रजनीश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
