Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशराजनेतिक ख़बरेंविदेश
भाजपा ने संकल्प पत्र में किया कोई वादा पूरा नहीं किया

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र का एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र पर हमला जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। 10 मार्च 2022 को लोकतंत्र के पक्ष में परिणाम आ जाएगा। श्री यादव रविवार को पार्टी मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि जनता ने स्वयं चुनाव लड़ने का इरादा कर लिया है। यह चुनाव किसानों , नौजवानों , महिलाओं के मान सम्मान का है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।